👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में बुधवार को गुड़ का भाव 1300 रुपए के आसपास खुला। हापुड़ के गुड़ की मांग अन्य राज्यों में लगातार बढ़ रही है। असम, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों में हापुड़ के गुड़ की सप्लाई की जा रही है। हापुड़ की गढ़ रोड, किठौर रोड, मेरठ रोड, मोदीनगर रोड आदि क्षेत्रों में चल रहे कोल्हू से व्यापारी सीधे गुड खरीद रहे हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है तो हापुड़ के गुड़ की मांग भी बढ़नी शुरू हो जाती है। कोल्हुओं पर गुड़ बनाया जाता है लेकिन शुगर मिल शुरू होने से कोल्हुओं पर आने वाले गन्ने की संख्या कम हो गई है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































