मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को हापुड के श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ में सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान करना आवश्यक है विषय पर विद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के अनेक छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयन्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह न सिर्फ हमारा अधिकार है बल्कि हमारा मौलिक कर्तव्य भी है। हमें गर्व है अपने लोकतंत्र पर, अपने लोकतांत्रिक मूल्यों पर, संविधान निर्माता पर जो हमें मतदान का अधिकार प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील कुमार, मो.असलम, रविन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक, द्वितीय स्थान हिमांशु, तृतीय स्थान यश ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ.सोहन कुमार, डॉ. राम कुमार, श्री देवमणि रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यानदीश सिंह,प्रतीक कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद, अरविन्द कुमार, रविन्द्र कुमार तृतीय, राज केशर, राजवीर सिंह,मनोज कुमार, सुन्दरपाल,रामकुमार, मनीश कुमार,आदि उपस्थित थे। अन्त में विद्यालय प्रतियोगिता संयोजक राम कुमार व श्रीकृष्ण द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद किया।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502























