सीबीएसई स्कूलों में एक जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं एक जनवरी 2024 से शुरू होंगी, लेकिन सीबीएसई के कुछ स्कूल अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण इस दौरान बंद रहते हैं। ऐसे में इस दौरान इन स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाएंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया। कि सीबीएसई से संबंधित कुछ स्कूल ऐसे क्षेत्रों में हैं, जहां सर्दी के मौसम में बहुत बर्फबारी होती हैं। इसके चलते ये स्कूल बंद रहते हैं तो वहां प्रायोगिक परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेंगी। ये स्कूल लद्दाख, लाहौल स्पीति और उत्तराखंड में हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















