हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पांच खिलाड़ियों का चयन गोवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। 26 अक्टूबर से गोवा में 37 वें राष्ट्रीय खेल खेले जाएंगे जिसमें जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के उपेड़ा निवासी वंश कुमार, सिमरौली निवासी अंजलि, हापुड़ के गोल मार्केट निवासी सृष्टि भारती, रिया वर्मा व विशाल राज तोमर है। विशाल राज तोमर और रिया राष्ट्रीय गेम्स के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चयनित हुए हैं। वहीं मॉडर्न पेंटाथलान में सृष्टि भारती बायथल के लिए, अंजलि ट्रायथल के लिए और वंश कुमार टेट्राथलान के लिए राष्ट्रीय गेम्स के लिए चयनित हुए हैं। आपको बता दें कि वंश एसआरएम इंटर कॉलेज का छात्र है जो कि घर चलाने के लिए मजदूरी का कार्य करता है जबकि अंजलि माता को ट्यूशन पढ़ने में मदद करती है। वहीं सृष्टि भारती खेल शिक्षक के रूप में एक स्कूल में नौकरी कर रही है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















