👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए जनपद हापुड़ में पटाखों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध है। ऐसे में जिलाधिकारी ने एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं जोकि पटाखों का भंडारण, बिक्री और निर्माण रोकने के लिए कदम उठाएगी। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखे की बिक्री पर भी रोक लगाई है। इस दिवाली जनपद में कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने टीम गठित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















