नए हाईवे पर चल रहा काम, पुराने हाईवे पर बढ़ा वाहनों का भार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के बाबूगढ़ छावनी में बुधवार की शाम को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि नए हाईवे पर कुछ कार्य चल रहा है जिसके चलते गढ़ से हापुड़ आने वाले रूट पर यातायात पुराने हाईवे से निकाला जा रहा है जिसके चलते पुराने हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यातायात तथा स्थानीय पुलिसकर्मी जाम खुलवाते हुए नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़ से हापुड़ आने वाले रास्ते पर कुछ कार्य चल रहा है। ऐसे में कार्य को गति देने के उद्देश्य से रूट डायवर्ट किया हुआ है जिसके चलते वाहनों को अब बाबूगढ़ के पुराने हाईवे से निकाला जा रहा है। ऐसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद बाबूगढ़ छावनी में पुलिसकर्मी सत्येंद्र और राहुल ने जाम खुलवाया। साथ ही कट को बंद कराया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























