👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी का हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि एचपीडीए की कार्रवाई महज निरीक्षण तक सीमित है? अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर कब चलेगा यह सवाल खड़ा होता है जिसका सभी जवाब मांग रहे हैं।
हापुड़ पिलखवा विकास प्राधिकरण की टीम ने हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोती कॉलोनी में अवैध रूप से कट रही कॉलोनी की शिकायत के बाद कॉलोनी का निरीक्षण किया था। एचपीडीए के अधिकारियों ने वीडियोग्राफी भी कराई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि अवैध रूप से काटी जा रही इस कॉलोनी पर कारवाई कब होगी?





















