हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव हैदरपुर के माजरे सैदपुरा में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। गांव में बुखार की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बुखार से यह छठी मौत हुई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में शिविर लगाने की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव सैदपुरा निवासी 27 वर्षीय दीपक भट्टी पुत्र महकार सिंह नोएडा की एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था जो पिछले एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां बुधवार की रात तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























