जैन रथयात्रा महोत्सव पर स्वस्थ हुए पक्षियों को उड़ाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जैन रथ यात्रा महोत्सव पर शुक्रवार को जैन पक्षी औषधालय से घायल पक्षियों के स्वथ्य होने पर उन्हे खुली हवा में विचरण हेतु आजाद किया गया। उप जिला मैजिस्ट्रेट ने घायल पक्षियों के स्वस्थय होने पर आजाद किया। जैन पक्षी औषधायल में घायल पक्षियों को इलाज के लिए लाया जाता है औऱ स्वस्थ होने पर उन्हें आजाद कर दिया जाता है। एसडीएम सुनीता सिंह ने जैन पक्षी औषधायल को भी देखा और जैन बंधुओं के इस कार्य की सराहना की। महिला थाना प्रभारी प्रतिमा त्यागी ने भी स्वस्थ कबूतर उड़ाए।
उपजिला मैजिस्ट्रेट सुनीता सिंह, सीओ स्तुति सिंह, व महिला थाना प्रभारी प्रतिमा त्यागी श्री दिगम्बर जैन मंदिर भी गई और भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने रथ में विराजमान भगवान की आरती भी की।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur

























