
धौलाना-देहरा झाल मार्ग पर सुरक्षा के चलते लगी बेरीकेडिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के देहरा झाल मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। हादसों की आशंका को देखते हुए मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन में मदद मिल सके।
इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बैरिकेड्स लगाए जाने से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन का उद्देश्य सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क सुरक्षा के लिए की जा रही इस पहल का स्वागत किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















