👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लोग लगातार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हापुड़ के वार्ड नंबर-4 में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत क्षेत्र वासियों से चावल मांगे गए। कार्यक्रम की संयोजिका अलका निम ने बताया कि सैकड़ो लोगों से चावल एकत्र किए गए और सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में गिनाया। कार्यक्रम में लोगों ने भरपूर सहयोग किया और घर-घर से एक-एक मुट्ठी चावल एकत्र किए।


























