👁 0 views Views
बाबूगढ़: 5G टावर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में आबादी के पास लग रहे 5G टावर का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह टावर यहां लगा तो आंदोलन छिड़ जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में गांव में 5G टावर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव रसूलपुर में मोबाइल 5G टावर लगाया जा रहा है जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को गुसाए ग्रामीणों ने 5G टावर के खिलाफ प्रदर्शन किया जिनका कहना है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करेंगे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950



























