स्कूल में बर्थ डे मनाने वाले शिक्षक के निलम्बन की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शोषित क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने एक शिक्षक द्वारा विद्यालय में जन्मदिन मनाए जाने के विरोध में सोमवार को कलैक्ट्रेट पर धरना दिया औऱ शिक्षक के निलम्बन की मांग को लेकर प्रशासनिक अफसर को एक ज्ञापन दिया।
शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि गांव हाजीपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रदीप कुमार सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। वह अपना जन्मदिन मनाने गांव सरुरपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में गया औऱ केक काट कर जन्म दिन मनाया, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और साथ ही शैक्षिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। शोषित क्रांति दल आरोपी शिक्षक के निलम्बन की मांग करता है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग के समर्थन में सोमवार को कलैक्ट्रेट पर धरना देकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर




























