👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की बेटी ने हरियाणा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दम दिखाते हुए तृतीय स्थान हासिल कर जनपद और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। कुश्ती खिलाड़ी कशिश की इस सफलता पर ख़ुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि हापुड़ के सर्वोदय कॉलोनी निवासी एडवोकेट विश्वनाथ त्यागी मूल रूप से गांव तिगरी के रहने वाले हैं जिनकी पुत्री कशिश त्यागी ने हरियाणा के हिसार में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नौ व 10 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में कशिश त्यागी ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























