👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दाखिले की तिथि अब 10 सितंबर तक बढ़ा दी है। सचिव दिब्यकांत शुक्ला के अनुसार कक्षा 10 व 12 में विलंब शुल्क 100 रू के साथ 10 सितंबर तक शैक्षिक विवरण अपलोड होंगे। कक्षा 9 व 11 में भी अग्रिम पंजीकरण 10 सितंबर तक होंगे। हालांकि विलम्ब शुल्क नहीं लगाया गया है। छात्रों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्रों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त करते हुए 11 से 13 सितंबर तक उनके नाम, माता-पिता के नाम, विषय, जन्म तिथि, फोटो आदि को जांचेंगे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























