हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार आज सुबह करीब 11:15 भगवानपुरी के बाहर ठेला लगाने वाले दो पक्षों में कटिया डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दो भाई घायल हो गए। मौके से गुज़र रही पुलिस ने दोनों घायलों को हापुड़ के मधु अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में ले लिया है।
मूल रूप से सिद्धार्थनगर के रहने वाले सुनील यादव व जंग बहादुर पुत्र गढ़ राममोहन पिछले 10 वर्षों से हापुड़ के कन्हैया पूरा में रह रहे हैं जोकि हापुड़ की भगवानपुरी के बाहर नान का ठेला लगाते हैं। बताया जा रहा है कि पास ही एक अन्य ठेला भी खड़ा होता है। कटिया डालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने दोनों भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया। मौके से गुजर रही 112 डायल शोर सुनकर पहुंची जिसके बाद उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जंग बहादुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















