
गढ़मुक्तेश्वर में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गढ़ स्याना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंचार्ज केसर सिंह और कस्बा प्रभारी दिजवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए हादसे की जानकारी जुटाई।
बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे लाइन पर गिर गया था। हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मृतक के पास से ऐसी कोई वस्तु या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और शव की शिनाख्त कराने की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जाएगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















