हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरे किसानों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने किसी को रास्ते में रोका तो किसी को घर में ही उसके साथियों के साथ नज़रबंद कर दिया जिससे किसान नेता गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा कि वह किसी भी सूरत में दिल्ली जाकर रहेंगे और न्याय की मांग के लिए धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल महासचिव यशवीर सिंह ने बताया कि पहलवान इतने समय से धरने पर बैठे हैं जिनके समर्थन में वह गाजीपुर जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्हें नजरबंद कर दिया।

जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर दिल्ली के लिए जैसे ही निकले तो पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। कुछ को ततारपुर चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ततारपुर चौराहे पर मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैट के प्रदेश सचिव उदयवीर ददायरा, मंडल महासचिव यशवीर चौधरी, जिला महासचिव मनीष पाल, रामपाल चौधरी जरोठी, बबली त्यागी आदि ने दिल्ली जाने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130






















