हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर कोल्ड ड्रिंक से भरे एक ट्रक ने सपा नेता संजय गर्ग की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान सपा नेता के सिर में गुम चोट आई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े और घायल का हालचाल जाना।

मामला रविवार का है जब कानपुर निवासी जयवीर सिंह सुबह करीब 7:00 बजे कोल्ड ड्रिंक से भरा एक 12 टायरा ट्रक लेकर लुधियाना से बनारस जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ बाईपास की ओर से ततारपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा तो ट्रक ने हापुड़ से गढ़ जा रहे सपा नेता संजय गर्ग की कार में टक्कर मार दी। गाड़ी में संजय गर्ग और उनका साथी मुकेश कंसल सवार थे जो बलिनो से गढ़मुक्तेश्वर किसी काम से जा रहे थे। सड़क हादसे के दौरान संजय गर्ग के सिर में गुम चोट आई है। हालांकि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और वाहन में सवार लोगों का हालचाल जाना जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920























