👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चालान कटने से गुस्साया एक लाइन मैन मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन की बिजली काटने पहुंच गया लेकिन अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उसका गुस्सा शांत कराया जिसके बाद लाइनमैन वापस लौट गया।
धीरखेड़ा बिजली घर पर तैनात लाइनमैन खालिद के फोन पर शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे मैसेज आया कि उसके वाहन का 1000 रुपए का चालान हो गया है जिससे वह आग बबूला हो गया और पुलिस लाइन की बिजली काटने के लिए वह मेरठ रोड पर पहुंच गया। इस दौरान बिजली विभाग के अफसरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं सूचना पाकर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और दोनों ने खालिद को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























