हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर लूट का षडयंत्र रचने के मामले का पर्दाफाश बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले में कांस्टेबल सचिन बालियान की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने बड़ी ही समझदारी के साथ घटना का पर्दाफाश किया। इस अवसर पर सचिन बालियान को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
दरअसल पुलिस को गुरुवार की रात लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो लूट फर्जी पाई गई। हालांकि हनी ट्रैप का मामला भी सामने आया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही लकड़ी व्यापारी से वसूली गई ढाई लाख रुपए की रंगदारी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने कुछ ही समय में घटना का पर्दाफाश कर दिया जिसमें कॉन्स्टेबल सचिन बालियान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिन्हें एसपी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया आदि उपस्थित रहे। जानिए क्या है पूरा मामला :






















