हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपीएससी में 71 वी रैंक हासिल करने वाले द्विज गोयल ने बताया कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए आठ से नौ घंटे की पढ़ाई की है और कड़े परिश्रम के बाद सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि 25 साल की उम्र में वह आईएएस बनने का सपना साकार करने जा रहे हैं जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल की है। जनपद हापुड़ के पास के गांव खरखौदा मेरठ के रहने वाले द्विज ने बताया कि उन्होंने इससे पहले वर्ष 2020 में यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, 2021 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर पांडिचेरी में म्युनिसिपल कमिश्नर बने। इसके साथ ही उन्होंने परिश्रम जारी रखा और 2022 में यूपीपीसीएस की परीक्षा को एक बार फिर उत्तीर्ण किया। हालांकि वह अपने आईएएस बनने के सपने को साकार करने में डटे रहे और यूपीएससी की परीक्षा फिर से दी और 2023 में आए परिणामों में उन्होंने 71वीं रैंक हासिल की है।
आपको बता दें कि द्विज जब छोटे थे तो उनके पिता का निधन हो गया। इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है जिन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया है। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित दीवान पब्लिक स्कूल से नवीं, दसवीं, ग्यारहवीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले द्विज गोयल ने साल 2019 में ग्रेजुएशन की जिसके पश्चात उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की। कोरोना काल के दौरान वर्क फ्रॉम होम के दौरान उन्होंने कंपटीशन की तैयारी की और इस मुकाम को हासिल किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।






















