बिजली लाइन में फाल्ट से असरा अंधेरे में डूबा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली ब्लाक के गांव असरा में 11 हजार विद्युत लाइन का केबिल भष्ट हो जाने से गांव 24 मई से अंधेरे में डूबा है तथा आटा व हरा चारा काटने की मशीनें बंद पड़ी है और पेयजल का संकट भी मंडराने लगा है।
ग्राम प्रधान सोहनवीर ने बताया कि विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग को लेकर कई बार विद्युत अफसरों से सम्पर्क किया गया है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण जगत सिंह, गंगा शऱण, डालचंद, धीरज आदि शनिवार को हापुड़ में अधिशासी अभियंता से मिले और उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने 11 हजार की बिजली लाइन को ठीक कराने की मांग की है।
नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595
























