तीन बच्चों के पिता के साथ बुआ ने नाबालिक भतीजी का रिश्ता तय किया












representative image

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी की शादी अपने 48 साल के दामाद से तय कर दी। महिला की बेटी की मौत के बाद अपने दामाद और उसके बच्चों की देखरेख के लिए उसने अपनी नाबालिग भतीजी की शादी दमाद से कराने का फैसला लिया लेकिन किशोरी मौका देखकर किठौर क्षेत्र के गांव से भाग कर जनपद के बहादुरगढ़ क्षेत्र में रह रही अपनी दूसरी बुआ के घर पहुंची। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि डीएम को मामले से अवगत कराया गया है। साथ ही किशोरी को सुपुर्दगी में ले लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


बता दें कि किशोरी ने बताया कि उसके माता पिता का निधन काफी समय पहले हो गया था। 6 महीने पहले वह किठौर क्षेत्र के गांव स्थित अपनी बुआ के घर में रह रही थी। बुआ की बेटी की भी किसी कारण मौत हो गई जिसके बाद उसके तीन बच्चे की परवरिश के लिए भतीजी को बेटी के ससुराल जाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर उसकी पिटाई की और उसका विवाह अपने दामाद के साथ तय कर दिया। सोमवार को शादी की तारीख थी लेकिन किशोरी किसी तरह मौके से भाग खड़ी हुई जिसके बाद मामले की कार्रवाई शुरू हुई।

चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!