ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर 9 हजार रूपए का चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में ट्रैफिक रूल के उल्लंघन की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और पुलिस धड़ाधड़ चालान कर रही है फिर भी लोग सुधरने का निम नहीं ले रहे है।
जनपद हापुड़ में एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक का 9 हजार रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो वर्ना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























