
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को परीक्षा चालू हुई। यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कराई जाएगी। ऐसे में अधिकारी लगातार भ्रमणशील है जो केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़, बथेसदा एकेडमी, ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़, श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ और श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हापुड़ के एएसपी महेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्र, कक्षाएं सीसीटीवी से लैस है। यदि किसी अभ्यर्थी को वाहन नहीं मिलता तो ऐसे में वह पुलिस से संपर्क कर सकता है। पुलिस की गाड़ी उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएगी। साथ ही एंटी रोमियो, 112 को भी एक्टिव किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























