
सपा के युवा नेता दिग्विजय शिशोदिया का युवाओं ने किया सम्मान, पगड़ी पहनाकर भेंट की तलवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया के आवास पर लाखन, मसौता, अतरौली, कामयी और पिलखुवा से पहुंचे युवाओं ने उनका सम्मान किया। इस दौरान युवाओं ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।
दिग्विजय सिसोदिया ने विकास तोमर, एडवोकेट ऋषभ ठाकुर, दीपक कुमार, विशाल चौहान, कपिल तोमर, एडवोकेट आकाश दयाल, योगेश, शेखर सहित सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा दिया गया सम्मान और स्नेह उनके लिए अमूल्य है। युवाओं का विश्वास उन्हें जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
दिग्विजय सिसोदिया ने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे, सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह अपनापन हमेशा याद रहेगा।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492
























