
20 हजार रुपए कीमत के दो बोरे अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ₹20,000 कीमत के अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कैफ पुत्र शरीफ निवासी छोटी मस्जिद के पास कस्बा बाबूगढ़ छावनी जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपी को दो बोरे अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी कैफ को बागड़पुर फ्लाईओवर के पास हापुड़ जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने ₹20,000 कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























