
नाबालिक का अपहरण व हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नाबालिक का अपहरण कर उसकी हत्या का प्रयास कर व बंधक बनाकर मारपीट व जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गढ़ पुलिस ने लोकेश गर्ग व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर के मीरा की रेती के रहने वाले मोनू पुत्र कैलाश चंद्र ने बताया कि 19 अक्टूबर को उनके मोहल्ले में एक मौत हो गई थी जिसके बाद वह मुर्दावली में मीरा की रेती गढ़मुक्तेश्वर गए थे। इसी बीच सूचना मिली कि करीब 3:45 बजे उनके बेटे का अपहरण हो गया है। वह ब्रजघाट तुरंत वापस आए तो पता चला कि उनके बेटे सिद्धार्थ उम्र 12 वर्ष को लोकेश गर्ग ने जबरन अपने स्कूटी पर बैठाया और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। दुकान में लाकर बंधक बना लिया और वहां भी मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























