
गाली-गलौज, मारपीट व जबरन घर में घुसने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज जबरन घर में घुसने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित अब्दुल बारी पुत्र मुंशी भूरे निवासी ग्राम सलाई हापुड़ देहात की तहरीर के आधार पर दिलशाद पुत्र शमशाद, इमरान कालिया व आबाद पुत्रगण सफिक तथा निवासीगण ग्राम सलाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का आरोप है कि वह 21 अक्टूबर को सलाई अड्डे से अपने घर जा रहा था। दिलशाद की दुकान पर दिलशाद, इमरान कालिया, आबाद और सूकेब खड़े थे जो वहां खड़े होकर आपस में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पीड़ित जान बचाकर भागा तो आरोपी अवैध हथियार के साथ उसके घर में घुस गए। आसपास लोगों को आता देख आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























