👁 0 views Views
ई रिक्शा चोरी में मेरठ के बदमाश पकड़े गए
हापुड, सीमन (ehaurnews.com): हापुड से ई- रिक्शा चोरी कर मेरठ ले गए बदमाश थाना हापुड देहात पुलिस ने धर दबोचे।पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर ली है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद की है।आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट के मौ.जाहिद व वसीम हैं।पुलिस ने बदमाशो को जेल भेज दिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























