
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर से 64 हुए लाभान्वित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ द्वारा फिनियर्स मेडिकेयर, आलोक कॉलोनी, हापुड़ के सामने एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 64 सदस्यों की शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि की जांच की गई।
शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों को उनकी जांच रिपोर्ट प्रदान करने के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श भी दिया गया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में सहायता मिली।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि समिति जनहित में इसी प्रकार के कार्य निरंतर करती रहेगी और समाज के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती रहेगी।
समिति के सचिव लच्छीराम कंसल ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार सिंघल एवं राजीव गोयल रहे। इस आयोजन में मिथिलेश कुमार (बाटा वाले), नरेंद्र गर्ग, सुशील अग्रवाल एवं मुकेश माहेश्वरी का भी सहयोग रहा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























