
गढ़ः शराबियों ने युवक की हत्या कर शव बाग में फैंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव कल्याणपुर में किन्हीं लोगों ने एक युवक की निर्दयता पूर्वक हत्या कर शव को आम के बाग में फैंक दिया। पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव अब्दुल्लापुर के जसवीर पुत्र दौलतराम के रुप में कि गई है। पुलिस ने मौके से बाईक, देशी शराब के पव्वे व डिस्पोजल गिलास बरामद किए है।
संदेह है कि मृतक ने गांव कल्याणपुर के आम के बाग में रात के वक्त किन्ही लोगों के साथ बैठकर शराब पी है और किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद के बाद किन्ही लोगों ने जसवीर की किसी नुकीली चीज तथा ईंट पत्थर से बुरी तरह मारपीट कर हत्या कर दी और शव को फैंक कर फरार हो गए। सूचना पर रविवार की सुबह थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























