
मेरठ रोड पर जैन समाज के लोगो ने गन्ने रस का स्टाल लगाया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): अक्षय तृतीया पर हापुड के मेरठ रोड पर गन्ने के रस का स्टाल अशोक जैन, चुन्ना जैन के सौजन्य से लगाया गया। जिसमें वहां से जाने वाले राहगीरो को गन्ने का रस पिलाया गया। जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ ने अक्षय तृतीया को 4oo दिन निराहार रहकर तप करने के पश्चात अक्षय तृतीया को गन्ने का रस पीकर अपना 4oo दिन व्रत को खोला था। इसीलिए इस दिन जैन समाज़ के लोग प्रति वर्ष अक्षय तृतीया को गन्ने के रस का निशुल्क स्टाल लगाया जाता है।
इस अवसर पर तुषार जैन, अर्पित जैन, सुरेश चन्द जैन,नमन जैन, अंकित जैन,शालिनी जैन,गीतांजलि जैन, शगुन जैन, प्रदीप जैन, सजींव जैन, मनोज आदि उपस्थित थे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























