
20 लीटर कच्ची शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव में कच्ची शराब बेचने के आरोप में एक धंधेबाज को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को नया बांस जाने वाले रास्ते पर पूछताछ के लिए रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के हाथ में एक प्लास्टिक की कैन में मौजूद सफेद द्रव्य को देखकर पूछा तो उसे कच्ची शराब बताया और कहा कि वह गांव में कच्ची शराब बेचकर अपना खर्च चलाता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। धंधेबाज थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव गड़ावली का गंगासरन है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169

20 लीटर कच्ची शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा
























