
बेटियों के जन्म से नाखुश ससुरालियों ने किया बहू का शोषण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के गांव नयागांव की एक बेटी ने ससुराल में 18 साल तक दहेज उत्पीड़न व शोषण की यातनाओं को बर्दाश्त किया जब ससुरालियों की यातनाएं असहनीय हो गई तब उसने ससुरालियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के गांव नयागांव की बेटी की शादी जिला बुलंदशहर के थाना स्याना नयागांव के रामौतार के साथ 08 मार्च 2007 को हुआ था। इस दौरान उसने दो बेटियों को जन्म दिया। परंतु ससुराल वाले शादी मे दिए गए दहेज व बेटियों के जन्म से खुश नहीं थे और आए दिन उसके साथ मारपीट करते और उत्पीड़न करते थे। इस सिलसिले में हापुड़ की बेटी ने अपने पति रामौतार, देवर रोहित, ननद विद्या व संतोष, तथा ससुर चंदन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























