👁 0 views Views
हथियार के साथ 5 बदमाश पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने एक गिरोह के रुप मे संगीन अपराध करने के लिए घूम रहे 5 बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चाकू, तमंचा तथा चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
धौलाना पुलिस यूपीएसआईडीसी के फेस-1 के पास चैकिंग कर रही थी कि किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे 5 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश गांव देहरा का आमिर उर्फ डैनी, शेखपुर खिचरा का शाकिर उर्फ शाका, मुजफ्फरनगर का राकिब, डासना का मौ.वसीम, मसूरी का नाजीम है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से सरिया, हथोड़ा, आरी, पेचकस, चाबी, तमंचा व चाकू बरामद किए है।






















