हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड, पुराना बाजार आदि क्षेत्रों में जीएसटी विभाग की टीम की छापेमारी से हड़कंप की स्थिति बनी रही। गाजियाबाद से आई जीएसटी की एसआईबी टीम ने होटलों, ढाबों के संचालकों से जीएसटी पंजीकरण कराने को कहा। जीएसटी की एसआईबी टीम ने इस दौरान ठेले-खोमचे वालों से भी जरूरी पूछताछ की।
आपको बता दें कि मंगलवार को जीएसटी की एसआईबी की तीन टीमें गाज़ियाबाद से हापुड़ पहुंची और बुलंदशहर रोड, पुराना बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में जीएसटी से संबंधित जांच की और होटल व ढाबों के संचालकों से जीएसटी पंजीकरण कराने को कहा। इस दौरान टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बिना दर्द के किश्तों पर कराएं Hair Transplant: 7668219093

























