
रक्तदान शिविर में 45 लोगों ने किया रक्तदान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): धर्म यात्रा सेवा समिति एवं लाला गंगा सहाय चैरिटेबल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए करीब 45 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री राहुल मित्तल ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
शिविर में प्रधान अनिल अग्रवाल, लोकेश गर्ग, अखिलेश मित्तल, दीपक गुप्ता, मयूर गुप्ता, नीरज मित्तल, विपिन शर्मा, अर्पित मित्तल, मुकेश वर्मा, सारांश मित्तल, अनुराग सिंघल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















