
ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सोनू कुमार मिश्रा पुत्र सौभरण लाल मिश्रा के रूप में हुई है। वह सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र के काशीपुर मल्लापुर का निवासी था।
मौके से जीआरपी पुलिस को मृतक का लावा कंपनी का मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई।फिलहाल, जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























