
हापुड़: मेले में कुछ युवकों के बीच हुई मारपीट, आसपास खड़े लोगों ने समझाने की जगह उकसाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में मेले में कुछ लोग आपस में भीड़ते रहे तो आसपास मौजूद लोग घेरा बनाकर एक दूसरे को मारपीट के लोग उकसाते रहे। मौके की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
आपको बता दें कि मामला बीती रात का बताया जा रहा है जब रामलीला मैदान में कुछ लोगों में जमकर कहासुनी हुई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। आसपास खड़े लोगों ने घेरा बनाकर कुछ लोगों को मारपीट के लिए उकसाया। धीरे-धीरे माहौल गर्मा गया और काफी देर तक मारपीट होती रही। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























