
हापुड़: डीएम व एसपी ने गढ़ गंगा कार्तिक मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेला स्थल का भ्रमण और निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार, गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी राहुल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गढ़ गंगा कार्तिक मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट है और मेले की तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























