
हापुड़ में त्योहारों पर यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त एसी कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी-दिल्ली और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच लगाए जाएंगे। इससे हापुड़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
त्योहारों पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। दिल्ली से बनारस जाने वाली स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में वेटिंग 107 तक पहुंच गई है। वहीं, थर्ड एसी कोच में भी 30 से अधिक यात्रियों की वेटिंग बताई गई है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में 13 नवंबर तक, जबकि दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में 14 नवंबर तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को सीट मिलने में सहूलियत होगी और उनका सफर पहले के मुकाबले आसान हो सकेगा। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























