
हापुड़ में हूटर बजाना पड़ा भारी, स्कॉर्पियो का 12 हजार रुपये का चालान
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर यातायात पुलिस ने हूटर बजाकर चल रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक सड़क पर हूटर बजा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और गाड़ी को रोक लिया।
पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर स्कॉर्पियो का 12 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही चालक को भविष्य में इस तरह हूटर का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायत दी।यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























