हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान चलाकर किठौर बार्डर के निकट से दो बाइकों पर सवार तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया जब कि उनके तीन साथी फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने मेरठ जनपद के थाना मुडाली के गांव जसौरा के जफरयाब,परवेज व सलमान को दबोच लिया जबकि वसी मौहम्मद, नदीम व मनशाद फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, तीन तमंचे व पांच कारतूस तथा 79 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद एक बाइक बदमाशों ने थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत एक मीडिया कर्मी से लूटी थी जबकि दूसरी बाइक किठौर से चोरी की थी। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक किसान से एक लाख 44 हजार रुपए की लूट में 79 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए है। पुलिस दल को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: Zeelab Pharmacy की दवाओं पर पाएं 90% तक की बचत :
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996


























