
मथुरा में शुरू हुए मुड़िया मेले में हापुड़ से जाएंगी 25 बसें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। मथुरा के गोवर्धन में 23 जुलाई से मुड़िया मेला शुरू होगा, जो 30 जुलाई तक चलेगा। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। हापुड़ डिपो से भी 25 बसें मेले में जाएंगी। जिन मार्गों से बसों को भेजा जाएगा, उन मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को सफर आसान बनाया जाएगा।
गोवर्धन में 23 से 30 जुलाई मुड़िया मेला चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से लाखों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा, इसके लिए आसपास के जिलों से बस मांगी गई हैं। हापुड़ डिपो से अलीगढ़, मैनपुरी, मुरादाबाद और बरेली मार्ग पर चलने वाली 25 बसों को मेले में भेजा जाएगा। 23 जुलाई से बसें मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























