
👁 20 views Views
रेलवे ट्रैक पार करते समय वृद्ध की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान का प्रयास किया।
मामला बुधवार का है जब एक बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























