
कांवड़ यात्रा पर नजर रखेगा पुलिस का मोटर साइकिल मोबाइल दस्ता
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):कांवड़ यात्रा के चप्पे-चप्पे पर कडी नजर रखने व कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु जनपद हापुड पुलिस ने 17 सेक्टर में कांवड मोटर साइकिल मोबाइल दस्ते की तैनाती की जिसका विस्तार उप सेक्टर तक किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को कांवड़ यात्रा मोबाइल बाइक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मोबाइल बाइक टीम पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी, जिससे कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का माहौल मिल सके।
उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और कडी कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























