अवैध खनन के कारोबारियों से मई माह में वसूले 18 लाख रुपए












अवैध खनन के कारोबारियों से मई माह में वसूले 18 लाख रुपए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला खनन अधिकारी द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 01मई 2025 से 31 मई-2025 तक जिला खनन अधिकारी हापुड़ द्वारा संयुक्त रूप से उपखनिजों (साधारण मिट्टी, गिट्टी बालू, स्टोन डस्ट व ग्रेनाइट) का परिवहन करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला खनन अधिकारी हापुड़ द्वारा कार्यवाही करते हुए मई माह में 18 वाहनों तथा 03 जेसीबी मशीन (साधारण मिट्टी गिट्टी बालू स्टोन डस्ट) पर कार्रवाई की गई है जिससे लगभग 18 लाख 16 हजार रूपये राजस्व की प्राप्ति माह मई में की गयी है। उन्होंने बताया कि जबकि माह मई 2025 का लक्ष्य 7 लाख 50 हजार रुपए था, प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व की प्राप्ति की गई है। जिला खनन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया की सत्र 2024 25 में वहां ऑन पर कार्यवाही करते हुए 54 लाख 68 हजार ढाई सौ रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई थी।जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। यह जानकारी जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा द्वारा दी गई है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!