
राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ में गहरी नाराज़गी, दोफाड़ की स्थिति, जानिए मामला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ इकाई में इस समय गंभीर असंतोष और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। चर्चा है कि कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में पार्टी के फैसले के चलते नाराजगी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लगातार एक ही जाति विशेष के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में फूट पड़ी है।
पिछले लगभग दस वर्षों से एक ही जाति से जुड़े लोगों को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी जा रही है जिससे अन्य में बेहद नाराजगी है और यही कारण पार्टी में फूट की वजह है। कार्यकर्ताओं में असंतोष होने से आने वाले समय में पार्टी को नुकसान हो सकता है। अन्य की अनदेखी होने से चुनाव में पार्टी को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों की जानकारी अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट आरोप है कि इन नियुक्तियों के पीछे योग्यता या संगठनात्मक कार्य नहीं, बल्कि केवल जातिगत आधार को प्राथमिकता दी गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















